Purnia Airport पर इंडिगो का ब्लैकआउट: हैदराबाद फ्लाइट कैंसल, यात्रियों का गुस्सा फूटा – शादियां-परीक्षाएं-मीटिंग्स चौपट, सरकार पर चुप्पी का आरोप

पूर्णिया: इंडिगो की लगातार गड़बड़ियों ने पूर्णिया हवाई अड्डे पर भी कहर बरपा दिया है – 5 दिसंबर को हैदराबाद जाने वाली एकमात्र फ्लाइट कैंसल हो गई, जिससे दर्जनों यात्री फंस गए और उनका आक्रोश फूट पड़ा कि “सरकार सो रही है, हमारा नुकसान कौन भरेगा?”। एक यात्री ने बताया कि उनकी बेटी की जॉइनिंग छूट गई, दूसरे की शादी मिस हो गई, तीसरे का एग्जाम टल गया, जबकि बड़े व्यापारियों की हैदराबाद मीटिंग कैंसल होकर करोड़ों का लॉस हो गया।

एयरपोर्ट के दैनिक डेटा में सिर्फ 3 आगमन और 3 प्रस्थान के बीच 159 आने वाले और 183 जाने वाले यात्रियों के बीच यह कैंसलेशन ने हाहाकार मचा दिया। देशभर में 1,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल होने के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को किराया कैप लगाने और 7 दिसंबर तक रिफंड पूरा करने का आदेश दिया, लेकिन पूर्णिया जैसे छोटे एयरपोर्ट पर राहत कब पहुंचेगी, यह सवाल यात्रियों के गले की हड्डी बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *