पूर्णिया : जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव समेत जिले के समस्त कांग्रेस नेताओं ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) एवं कांग्रेस नेत्री राज्यसभा सांसद रंजिता रंजन के सुपुत्र सार्थक रंजन के आईपीएल में चयनित होने पर हर्ष व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा कि सार्थक रंजन ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता आज के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव ने कहा कि सार्थक रंजन के चयन से न केवल पूर्णिया बल्कि पूरा सीमांचल गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस उपलब्धि से देश-विदेश में पूर्णिया को खेल जगत में एक नई पहचान मिलेगी।

युवा नेता जयवर्धन सिंह ने कहा कि सार्थक रंजन के खेलने की शैली से पहले ही स्पष्ट था कि उनकी मेहनत उन्हें एक दिन बड़े मंच तक जरूर पहुंचाएगी। सार्थक रंजन के चयन पर बधाई देने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष रंजन सिंह, आश नारायण चौधरी, मो. अलीमुद्दीन, अफरोज खान, नीरज यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेख सद्दाम, एनएसयूआई अध्यक्ष ऐशरार हाशमी, राम बहादुर यादव, मोहन झा, दिनकर स्नेही, मनीष सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *