मरंगा में चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्णिया: कल 02 जनवरी 2026 को सहायक खजांची थाना मरंगा के द्वारा चोरी की गई एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जून कुमार, उम्र 23 वर्ष, पुत्र दिनेश महलदार, निवासी बिंद टोला, वार्ड नं-08, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *