
PURNIA NEWS : भवानीपुर में एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज
PURNIA NEWS,आनंद यादुका : बलदेव उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में शुक्रवार को आयोजित होने वाले एनडीए घटक दलों के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को मुख्य स्थल पर आयोजित समीक्षा बैठक में जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर प्रसाद मंडल, लोकसभा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल, जदयू जिला महासचिव रूपेश कुमार मंडल, भाजपा नेता यादवेंद्र कुमार सिंह पिंटू, दीपक कुमार सिंह, प्रताप भान रैना, लालबहादुर भगत, संजय जायसवाल, हम प्रखंड अध्यक्ष मो. सद्दाम, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह सहित एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से होने वाले इस सम्मेलन में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे।