Purnea News: पूर्णिया में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

पूर्णिया: Purnea News पूर्णिया जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। नगर परिषद कस्बा के वार्ड नंबर 13, मोहल्ला दोगछी, थाना कस्बा निवासी मोहम्मद अफजल (उम्र करीब 32 वर्ष), पिता स्वर्गीय मोहम्मद इकबाल, का शव खुशकी बाग स्थित आदित्य होटल के कमरे नंबर 210 के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरी मुस्तादी के साथ स्थिति को संभाल रही है। समाचार लिखे जाने तक शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी थी।

होटल के बाहर अफजल के परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है, जिससे माहौल गमगीन बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *