Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
purnia-republic-day-2026-preparation-review-meeting
पूर्णिया

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, समयबद्ध व्यवस्था के निर्देश

By अंग इंडिया न्यूज़
January 19, 2026 2 Min Read
0

पूर्णिया/
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारी को लेकर सोमवार को महानंदा सभागार, पूर्णिया में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य समारोह स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम सहित सभी निर्धारित स्थलों पर बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, झंडोत्तोलन, राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, विभागीय झांकियों की प्रस्तुति, भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, महापुरुषों की प्रतिमाओं का रंग-रोगन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति जैसी व्यवस्थाएं समय पर और बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही महादलित टोलों में झंडोत्तोलन, मार्च पास्ट एवं झांकियों के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार झंडोत्तोलन का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है—मुख्य समारोह स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्णिया में प्रातः 9:00 बजे; आयुक्त कार्यालय में 10:00 बजे; समाहरणालय में 10:15 बजे; पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10:30 बजे; विकास भवन में 10:35 बजे; अनुमंडल कार्यालय सदर में 10:40 बजे; पुलिस लाइन केंद्र में 11:00 बजे तथा चिन्हित महादलित टोलों में प्रातः 10:45 बजे से 11:30 बजे तक।

राष्ट्रीय ध्वज की बेहतरीन सलामी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परेड में जिला सशस्त्र पुलिस (पुरुष-02 एवं महिला-01), गृह रक्षा वाहिनी, अग्निशाम दस्ता, एनसीसी बालक तथा स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियां भाग लेंगी। इन सभी टुकड़ियों का अभ्यास 20 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से कराया जाएगा।

यातायात एवं विधि-व्यवस्था को लेकर निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 6:00 बजे से 11:00 बजे तक वनभाग फुल होकर आने वाले ट्रैक्टर सहित सभी भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा, विशेषकर स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी के दौरान। शहर के सभी चौक-चौराहों पर यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर पूर्णिया को सौंपी गई है।

गणतंत्र दिवस समारोह का लाइव प्रसारण जिला प्रशासन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा, ताकि आमजन अपने घर से भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकें।

इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियां स्वास्थ्य विभाग, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर निगम, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, जीविका, उत्पाद विभाग, जिला योजना कार्यालय एवं कृषि विभाग द्वारा प्रस्तुत की जाएंगी। झांकियों की गुणवत्ता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ परेड के लिए भी पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी।

इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने वाले ‘गुड समैरिटन’ को सम्मानित किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, सभी अपर समाहर्ता एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

संवाददाता अंग इंडिया संवाददाता

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
purnia-gender-sensitization-nai-chetna-4-workshop
Previous

पूर्णिया में जेंडर सेंसिटाइजेशन व ‘नई चेतना 4.0’ पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

purnia-dm-weekly-review-meeting-development-schemes
Next

जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴

Recent Posts

  • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
  • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

Recent Comments

No comments to show.
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme