PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : प्रखंड के लक्ष्मीपुर छर्रापटी पंचायत के छर्रापटी गांव में 48 घंटों तक चलनेवाले रामधुनि महायज्ञ का उदघाटन मुखिया सुलोचना देवी एवं उनके पति सह जदयू विधानसभा प्रभारी पप्पू मंडल ने की । मौके पर इस महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए अनेक जगहों से अनेक मंडली पहूंची हुई हैं । उदघाटनकर्ता मुखिया सुलोचना देवी ने कहा कि रामधुनि यज्ञ से लोगों के चित्त में शुद्धता पहूंचती है, लोगों में अध्यात्म के प्रति लगाव बढता है, जिससे नैतिकता को बल मिलता है । इसलिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए ।

उन्होंने ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा इस तरह का आयोजन करना कम बडी बात नहीं है, अन्यथा जिस प्रकार लोग भोग-विलासिता में रमते जा रहे हैं तथा आध्यात्मिक चेतना की कमी आयी है, इस परिस्थिति में इनलोगों का यह कार्य काफी सराहनीय है । इस रामधुनि को संपन्न कराने के लिए क्षेत्र के दर्जनभर प्रसिद्ध राम-मंडली पहूंची है । इस अवसर पर जदयू के विधानसभा प्रभारी पप्पू मंडल, सरपंच पति अखिलेश मंडल सहित सैकडो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *