SAHARSA NEWS सहरसा,अजय कुमार : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शान्ति अनुभूति भवन के तत्वावधान में पटेल मैदान में द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन मेला सह 89 वां त्रिमूर्ति जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ आलोक रंजन, बुद्धा डेंटल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट प्रोफेसर अर्जुन प्रसाद, एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रवि, सेवाकेंद्र प्रभारी स्नेहा बहन, कृष्ण भाई ने दीप प्रज्वलन कर सामूहिक रूप से किया। एमएलए डॉ आलोक रंजन ने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने यह बहुत ही सुंदर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया है। जिससे सहरसा वासियों को एक ही छत के नीचे द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन लाभ भी मिलेगा और परमात्मा शिव द्वारा प्रदत्त ज्ञान एवं राजयोग मेडिटेशन का भी लाभ मिलेगा। इसके लिए मैं स्नेहा बहन को बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।समस्तीपुर से पधारे कृष्ण भाई जी ने कहा- महाशिवरात्रि पर्व हमें संदेश दे रहा है यह कलियुग की रात अब जाने वाली है और सतयुग का सवेरा आने वाला है। यह समय कलियुग और सतयुग के मिलन का कल्याणकारी संगमयुग है। 89 वर्ष पूर्व निराकार ज्योति स्वरूप परमात्मा शिव प्रजापिता ब्रह्मा के तन में प्रविष्ट कर उनके मुख कमल से सत्य ज्ञान की गंगा बहाई। जिन आत्माओं ने यह ज्ञान श्रवण किया उन्हें परमात्मा के सत्य परिचय से उनकी प्राप्तियों का अनुभव होना शुरू हो गया। परमात्मा शिव सर्व आत्माओं के परमपिता, परम शिक्षक, परम सतगुरु हैं।यह ईश्वरीय विश्व विद्यालय विश्व स्तर पर परमात्मा का संदेश पहुंचाने का भागीरथ प्रयास कर रहा है। सहरसा वासी सौभाग्यशाली हैं जिन्हें यहां इतना महान सुअवसर प्राप्त हुआ है।एसपी हिमांशु ने आकर अपनी शुभकामनाएं प्रदान की और कहा यहां जो मेडिटेशन सिखाया जाता है उससे हमारा मन पीसफुल बन जाता है। आप सभी भी इसका भरपूर लाभ लेंगे।स्नेहा बहन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए समस्त कोशीवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी और सबका आह्वान किया। ज्योतिर्लिंगम दर्शन मेला 3 मार्च तक प्रातः 8 से रात्रि 8 बजे तक आप सबकी सेवार्थ चलता रहेगा। इसमें अनेक ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक स्टॉल भी लगाए गए हैं। जैसे- फैमिली वैल्यूज ट्री, वैल्यू गेम्स, सेल्फी विद गाॅड, लेटर टू गॉड, माइंड स्पा इत्यादि। साथ-साथ उन्होंने कहा मन की शान्ति के लिए निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन प्रशिक्षण का भी लाभ लें।स्वागत भाषण कर्नल रवि ने किया। समस्तीपुर से पधारे सतीश चांदना ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। स्वरांजलि ग्रुप की गौरी मैडम ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। पूनम बहन ने मेडिटेशन कराया।स्वरांजलि ग्रुप की बच्चियों श्रेया, रिया, परी, सृष्टि, प्रतिभा, शिवानी, सोनाक्षी, अवनी, नैना, सात्त्विका, आद्या ने बहुत सुंदर नृत्य गीत प्रस्तुत किये। शिव ध्वज लहराकर सभी से श्रेष्ठ संकल्प कराए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राधेश्याम अग्रवाल, अर्जुन दहलान, महादेव भीमसरिया, सुबोध मावंडिया, कन्हैया सुरेका, अनिल खेमका, डॉ० सी. एम. प्रसाद शिव शंकर प्रसाद सिंह, अवधेश भाई, शत्रुघ्न भाई, मनोज भाई, सदानंद भाई समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। Post navigationSAHARSA NEWS/श्रमिक विवाह एवं मृतक योजना के आश्रितों ने राशि भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन SAHARSA NEWS : महिषी के वीरगांव में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास, ग्रामीणों में हर्ष