पूर्णिया: पूर्णिया में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र पर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली चला दी। घटना में गोली छात्र के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों की मदद से घायल छात्र को आनन-फानन में पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है, वहीं हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है।



