अंग इंडिया/पूर्णिया / आनंद यादुकाभवानीपुर थाना में शुक्रवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी ने औपचारिक रूप से योगदान कर लिया । पूर्व थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी के स्थानांतरण के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत थानाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा असामाजिक तत्वों, अपराधियों और शराब माफिया पर कड़ी कार्रवाई करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल और विश्वास कायम करना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे निर्भय होकर अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रख सकें। मौके पर नए थानाध्यक्ष ने थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी को ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जाना आवश्यक है, ताकि आम जनता को समय पर न्याय मिल सके। Post navigationपूर्णिया जिला स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन की तैयारी, डीएम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आझोकोपा गांव में महाशिवरात्रि महोत्सव पर बाबा भोलेनाथ का अशीर्वाद लेंगे सांसद पप्पू यादव