बाबा मटेश्वर धाम में महाशिवरात्रि की धूम: झांकियां और सुरों की सजेगी महफिल

सहरसा, अजय कुमार: उत्तर बिहार के प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम, कांठो में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस बार भक्ति और कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। राजकीय मटेश्वर महोत्सव के दौरान देश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँश्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए तीन दिनों का विशेष खाका तैयार किया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर आलोक राय ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा बताया कि 15 फरवरी (दोपहर 2:00 बजे से): भव्य शिवबारात झांकी उत्सव का आगाज कोलकाता के प्रसिद्ध ‘सचिन झांकी ग्रुप’ द्वारा किया जाएगा। भगवान शिव की भव्य बारात और आकर्षक झांकियां पूरे क्षेत्र का भ्रमण करेंगी। यह झांकी अपनी भव्यता और जीवंत कलाकारी के लिए जानी जाती है। 16 फरवरी: राजकीय मटेश्वर महोत्सव (प्रथम दिन) महोत्सव के पहले दिन सुरों की गंगा बहेगी। सुप्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति शाक्या अपनी मधुर आवाज में शिव भजनों की प्रस्तुति देंगी।

उनके साथ अन्य स्थानीय व आमंत्रित कलाकार भी मंच साझा करेंगे। 17 फरवरी: राजकीय मटेश्वर महोत्सव (द्वितीय दिन): महोत्सव के दूसरे दिन की शाम भाव्या पंडित के नाम रहेगी। वे अपनी शानदार गायिकी से दर्शकों के बीच भक्ति का उत्साह भरेगी। बाबा मटेश्वर धाम में होने वाले इस राजकीय आयोजन को लेकर अनुमंडल प्रशासन और न्यास समिति ने व्यापक तैयारियां की हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon