प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

पूर्णिया: पूर्णिया के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बैरिया में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं की पंजीकरण, ब्लड प्रेशर, वजन, पेट की जांच, हीमोग्लोबिन, शुगर सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय जाँच की गई।

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें उचित परामर्श और आवश्यकता अनुसार रेफर किया गया। साथ ही महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, नियमित एएनसी जांच, खतरे के लक्षण और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. फिरोज अख्तर, सीएचओ, स्टाफ नर्स, एएनएम, एलटी और आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। शिविर का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिससे ग्रामीण गर्भवती महिलाओं को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकीं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon