कस्तूरबा विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत पर सखी वार्ता

पूर्णिया: पूर्णिया में महिला एवं बाल विकास निगम के तहत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन और वन स्टॉप सेंटर द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत सखी वार्ता और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में किशोरियों को बाल विवाह, दहेज प्रथा और लैंगिक हिंसा के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए विवाह की वैधानिक आयु और संबंधित कानूनों से अवगत कराया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, साइबर सुरक्षा, एनीमिया से बचाव और पोषण पर भी चर्चा की गई।

संकट की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता, परामर्श, आश्रय, मेडिकल व पुलिस सहयोग के साथ हेल्पलाइन 1098 और 181 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को माहवारी स्वच्छता किट वितरित किए गए और शिक्षा को प्राथमिकता देने व अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon