धमदाहा सड़क हादसे में मंत्री लेशी सिंह ने पीड़ित परिवारों से मिलकर दी सांत्वना

पूर्णिया: 13 फरवरी 2026 की रात धमदाहा प्रखंड अंतर्गत कुआड़ी पंचायत के कुआड़ी महादलित टोला में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। इस भीषण दुर्घटना में जागो ऋषि, किशन ऋषि, कंचन देवी, जग्गन ऋषि एवं कला देवी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान पूर्णियाँ में ही जागो ऋषि, किशन ऋषि और कंचन देवी की मौत हो गई थी।
अहले सुबह बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णियाँ पहुंचीं। उन्होंने अपने समक्ष मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया तथा परिजनों को दाह-संस्कार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की। घायलों में से जग्गन ऋषि एवं कला देवी को चिकित्सीय परामर्श के बाद जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया।
मंत्री लेशी सिंह ने जानकारी दी कि भागलपुर में इलाज के दौरान जग्गन ऋषि की भी मृत्यु हो गई। उन्होंने तत्काल अस्पताल अधीक्षक से संपर्क कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई तथा एम्बुलेंस के माध्यम से पार्थिव शरीर परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की।
इस घटना से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। एक साथ कई परिवारों के सहारे छिन जाने से ग्रामीणों में गहरा दुःख व्याप्त है।
इस संबंध में मंत्री लेशी सिंह ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से दूरभाष पर बात कर घटना की जानकारी दी और पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्य सचिव द्वारा जिला पदाधिकारी, पूर्णियाँ को तुरंत सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, धमदाहा ने स्थल पर कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत दाह-संस्कार के लिए सहायता राशि, कपड़ा एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।
मंत्री लेशी सिंह ने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा, “मैं मंत्री नहीं, आपके अपने परिवार की सदस्य हूं। यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि कई घरों की खुशियां उजड़ने की पीड़ा है। इस कठिन समय में आप अकेले नहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मैं हर कदम पर आपके साथ खड़े हैं।”
उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और ऐसी हृदयविदारक दुर्घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें। साथ ही घायल कला देवी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon