मोदी सरकार के 12 साल : ललन सिंह ने गिनाई उपलब्धियां, कहा- 2047 तक विकसित भारत बनाना प्रधानमंत्री का संकल्प

पूर्णियाँ : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार सरकार में मंत्री लेशी सिंह के पूर्णियाँ स्थित आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में एक नई दिशा हासिल की है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया गया है।ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत, मजबूत अर्थव्यवस्था, आधुनिक आधारभूत संरचना और तकनीकी विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में सड़क, रेल, हवाई सेवा, डिजिटल व्यवस्था, स्वास्थ्य और गरीब कल्याण से जुड़ी अनेक योजनाओं को गति मिली है। पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों तक पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिली है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि हर नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाना है। गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी सरकार की उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा जताया। इस दौरान केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।