SAHARSA NEWS/अजय कुमार : 4 बिहार गर्ल्स बटालियन सहरसा एवं वन प्रमंडल के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को रमेश झा महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स द्वारा जय प्रकाश उद्यान में नेचर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडिंग ऑफिसर कर्नल वी रवि शंकर, सूबेदार संजय यादव, प्राचार्य प्रो ऊषा सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी भरत चिंतपल्ली , सहायक वन संरक्षक अनीश कुमार, नीरज कुमार सिंह वन प्रक्षेत्र सहरसा के सफल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य पेड़ पौधों की उत्पति उनके आयुर्वेदिक गुणों, उनके वैज्ञानिक नाम , उनका संरक्षण और पेड़ पौधे हमारे लिए कितने उपयोगी है और इनका क्या महत्व है। इन सभी बातों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसी बाबत सभी पदाधिकारियों एवं कैडेट्स ने इन सभी मुद्दों पर अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा जनमानस को संदेश दिया कि हमें हमेशा पर्यावरण को संरक्षित करना चाहिए यह हमारा नैतिक कर्तव्य है।पेड़ पौधे हमे प्राणवायु प्रदान करती है जिसके कारण हम स्वस्थ निरोग एवं दीर्घायु जीवन देती है ।ऐसे मे हमे प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेकर जागरूक करना है। इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिस नेहा, अंडर ऑफिस शिवानी, अनुपम, प्रियांशी, नेहा भव्या, पुनीता, अंजलि, मेधा, खुशबू, पूनम, प्रतिमा, रिचा रानी, मोनिका, रुचि, मुस्कान, निक्की , प्रियंका, अंजू इत्यादि कैडेट्स मौजूद थी।
SAHARSA NEWS/एनसीसी गर्ल्स बटालियन द्वारा जयप्रकाश उद्यान में नेचर अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित
Posted by
–
Recent Posts

पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण

लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा

पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश









Leave a Reply