Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

Mohammed Shami Energy Drink Controversy.
नई दिल्ली

Mohammed Shami Energy Drink Controversy: शमी का एनर्जी ड्रिंक: क्रिकेट मैच या रमजान की डिबेट?

By अंग इंडिया न्यूज़
March 6, 2025 2 Min Read
0

नई दिल्ली: Mohammed Shami Energy Drink Controversy दुबई में खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में भारत की जीत में मोहम्मद शमी का अहम योगदान रहा, जहां उन्होंने 10 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट लिए। हालांकि, शमी के शानदार प्रदर्शन के बजाय उनकी एक तस्वीर पर विवाद छिड़ गया, जिसमें वह रमजान के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीते हुए नजर आए। इस पर कुछ कट्टरपंथियों ने सवाल उठाए, जबकि ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शमी के रोजा न रखने को गुनाह करार दिया।

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि रोजा रखना इस्लाम में अनिवार्य है और शमी का पानी पीना गलत संदेश देता है। वहीं, बीजेपी नेता शहजाद अली इदरीसी ने मौलाना पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस्लाम में कोई दारोगा नहीं होता, और यह लोग अपनी दुकानदारी चमकाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। वहीं, मिल्लत टाइम्स के संपादक शम्श तबरेज ने शमी की आलोचना को गलत बताया और कहा कि रोजा रखने की सख्त सलाह केवल तभी दी जाती है जब कोई बीमारी या यात्रा ना हो। उन्होंने यह भी कहा कि शमी का रोजा नहीं रखना समझ में आता है, क्योंकि वह महत्वपूर्ण मैच खेल रहे थे।

शिया पसर्नल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूद अब्बास ने इसे सस्ती लोकप्रियता का प्रयास बताया और कहा कि इस्लाम में जबरदस्ती नहीं है, और यह मामला ज्यादा बड़ा नहीं है। आम लोगों की राय भी इस मुद्दे पर बंटी हुई है। कुछ लोगों का मानना है कि शमी को मैच खेलते वक्त खुद को तरोताजा रखना उनका निजी निर्णय है, और इसमें कुछ गलत नहीं है। शमी के भाई मोहम्मद जैद ने भी इस पर टिप्पणी की, कहा कि इस्लाम में सफर के दौरान रोजा छोड़ने का प्रावधान है और इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। सोशल मीडिया पर भी लोग शमी के समर्थन में सामने आ रहे हैं, जबकि कुछ अन्य लोग उन्हें धर्म के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की सलाह दे रहे हैं।

Tags:

Mohammed Shami Energy Drink Controversy
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने सदन में उठाए विकास के महत्वपूर्ण मुद्दे

Next

SAHARSA NEWS : अग्निकांड पीड़ितों के बीच ब्राह्मण महासभा ने राहत व भोजन समाग्री वितरण किया

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}