PURNIA NEWS: शंकर सिंह पहले विधायक हैं, जिन्होंने अन्नदाता के हक की आवाज सदन में उठायी: गौतम कुमार

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS रूपौली विधानसभा के शंकर सिंह पहले विधायक हैं, जिन्होंने अन्नदाता के कष्टों को देखते हुए, उनके हक के लिए विधानसभा में आवाज उठायी है, उन्हें जितनी बधाई दी जाए, कम होगा। वास्तव में वे एक सच्चे एवं जमीन से जूडे नेता हैं। उक्त बातें विजय मोहनपुर के सरपंच गौतम कुमार ने विधायक को बधाई देते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज आम किसान यूरिया सहित अन्य उर्वरक की कालाबाजारी से त्रस्त हैं, उनकी मक्का की फसल प्रभावित हो रही है, किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसको लेकर आवाज नहीं उठायी, परंतु विधायक शंकर सिंह ने सदन में किसानों की आवाज उठाकर एक सच्चे नेता का परिचय दिया है।

ऐसा पहलीबार हुआ है, जब किसी विधायक ने अन्नदाता की सुधि ली है। ऐसे नेता को जितनी बधाई दी जाए कम ही होगा। यहां के किसान उनके हमेशा के लिए ऋणी रहेंगे। विधायक को बधाई देनेवालों में मुख्य रूप से मुकेश कुमार राय, रिजवान बाबुल, पिक्कू यादव, बटेश्वर सहनी, विवेक सिंह, पिंटू कुमार कविजी सहित दर्जनों किसानों ने इस सार्थक कदम के लिए विधायक को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *