PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने अध्यापकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

PURNIA NEWS : पूर्णिया रंगभूमि स्टेडियम में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा तृतीय चरण के तहत प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के अनुशंसित विद्यालय अध्यापकों के औपबंधिक नियुक्ति पत्र राज्य स्तर पर वितरण के साथ-साथ मुख्यालय में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी। जिला शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किए जा रहे स्टालों पर जाकर विधायक अध्यापकों से मिले तथा उन्हें सरकारी नौकरी पाने की बधाई दी। इस अवसर पर विधायक श्री खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी की एनडीए सरकार में बिहार में नौकरी की बहार है।

उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार में माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी युवा महिला नौजवानों के बीच पचास लाख सरकारी एवं उद्योग सृजित नौकरी देने के लिए संकल्पित हैं। विधायक ने कहा कि आज गांधी मैदान पटना से मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी ने 51 हजार अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया है तथा जिला पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में पूर्णिया जिला में 2160 नियुक्ति पत्र अध्यापकों को वितरित किए गए। विधायक ने कहा कि एनडीए की सरकार आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर बिहार बनाने तथा सबका साथ, सबका विकास एवं न्याय के साथ सुशासन की सरकार के लिए संकल्पित है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon