Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

PURNEA NEWS/जाम बनी भवानीपुर की पहचान, सड़क जाम से कराहते भवानीपुर को नहीं मिला निजात

By अंग इंडिया न्यूज़
March 10, 2025 3 Min Read
0

PURNEA NEWS/आनंद यादुका  ; सड़कों एवं बाजारों में प्रतिदिन लग रहा जाम वर्तमान समय में भवानीपुर की पहचान बन गयी है | स्थानीय लोगों के द्वारा उठाये जा रहेसामूहिक आवाज और बरिय अधिकारीयों के द्वारा दिए गए आदेश के बावजूद भवानीपुर को आजतक जाम से निजात नहीं मिल पा रहा है | जाम की विकराल समस्या से जूझते जिले की प्रमुख व्यवसायिक मंडी के वासिंदों को इसकी आदत सी पर गयी प्रतीत हो रही है | जाम की समस्या को लेकर ना सिर्फ स्थानीय लोगों के द्वारा पूर्व में आन्दोलन तक किया जा चूका है | बल्कि यहाँ के जाम में जिले के बरिय अधिकारीयों के वाहन भी कई बार काफी देर तक फंस चूका है | परन्तु जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में प्रसाशनिक स्तर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है | नतीजतन भवानीपुर में सड़क जाम की विकराल समस्या से लोगों को प्रतिदिन जूझना पड़ता है |

जिले की प्रमुख व्यवसायिक मंडी के रूप में चर्चित भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय के सभी सड़कों पर अवैध रूप से कब्जा जमाते हुए लोगों नें अवैध अतिक्रमण कर रखा है | जिस वजह से आये दिन यहाँ जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है |

यहाँ है अवैध अतिक्रमण:—-

प्रखंड मुख्यालय के मुख्य सड़क, बजरंगबली चौक से बाजार जानेवाली सड़क, मुख्य सड़क के चौराहे से सिंघियान जानेवाली सड़क, मुख्य सड़क के चौराहे से मुख्य बाजार जानेवाली सड़क, थाना चौक से बजरंगबली चौक जानेवाली सड़क, प्रखंड मुख्यालय से बलिया जानेवाली सड़क एवं मुख्य बाजार से दुर्गापुर चौक जानेवाली सड़कों के दोनों किनारे पर लोगों नें अवैध रूप से कब्जा जमाते हुए अतिक्रमण कर रखा है | दर्जनों बार स्थानीय लोगों के द्वारा आवाज उठाये जाने एवं जिले के बरिय अधिकारियों द्वारा आदेश दिए जाने के बावजूद स्थानीय अधिकारियों के द्वारा इस तरफ किसी प्रकार का उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है |

किया गया था आन्दोलन :—–

सर्वोदय आश्रम चौक पर किये गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मुख्य चौराहे पर स्थानीय लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से धरना देने का काम भी पूर्व में किया गया था | जिसके बाद भवानीपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर के सराहनीय सहयोग से वहाँ से अवैध अतिक्रमण हटाया गया | कुछ दिनों बाद दुबारा फिर से अवैध अतिक्रमण कारियों ने अपना कब्ज़ा जमा लिया | इसके अलावे समूचे बाजार में अतिक्रमण की स्थिति पूर्ववत बनी हुई है और क्षेत्रवासियों को नित्य-प्रति जाम की समस्या से जूझना पर रहा है |

घंटों जाम में फसे रहते हैं लोग :—-

सड़क जाम की विकराल समस्या से कराहते भवानीपुर को इस विकराल समस्या से अभी तक निजात नहीं मिल पाया है | जबकि प्रतिदिन यहाँ के लोगों को जाम की विकराल समस्या से फसे देखा जा सकता है | वहीं सड़क जाम की विकराल समस्या में कई बार बरिय अधिकारीयों के वाहन तक फस चुके हैं | परन्तु जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में किसी प्रकार का सार्थक कदम अभी तक नहीं उठाया जा सका है | जबकि सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने का सख्त आदेश बरिय अधिकारीयों के द्वारा दिया जा चूका है |

Tags:

jam-became-the-identity-of-bhawanipur
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

Ranya Rao Case: रान्या राव…. फिल्मी सितारा या राजनीतिक कनेक्शन वाली कारोबारी?

Next

PURNEA NEWS/करनी सेना के जिलाध्यक्ष पर मारपीट करने का आरोप, पुलिस कर रही है जांच

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.