PURNEA NEWS : रामनवमी आयोजन को लेकर श्रीराम जानकी महावीर मंदिर समिति आर एन साह चौक पूर्णिया की बैठक मंगलवार को समिति अध्यक्ष श्री आदित्य केजरीवाल की अध्यक्षता में क्वालीफायर फाउंडेशन के सभागार में आयोजित किया गया। बैठक संचालन कर रहे सचिव आदित्य कर्ण ने पिछले वर्ष आयोजित कार्यों को बताया तत्पश्चात आगामी रामोत्सव कार्यक्रम कैसे भव्य हो इस पर समिति सदस्यों से विचार मांगे। मंदिर समिति सदस्यों द्वारा अपनी अपनी राय देने के बाद सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि इस बार का रामनवमी महोत्सव पिछले वर्ष से भी वृहद और भव्य होना चाहिए। मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ और भजन कीर्तन किया जाएगा। मंदिर को फुल और लाइटिंग से सजाया जाएगा।बस स्टेंड से लेकर लखन चौक तक ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाया जाएगा। चौक पर बड़े तोरणद्वार और भगवान राम के कट-आउट लगाए जाएंगे। शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। सभी रामभक्तों के लिए अच्छे सुस्वादिष्ट अल्पाहार महाप्रसाद और जल की व्यवस्था रहेगी। शोभायात्रा के सुरक्षा और सहयोग में लगे पुलिस कर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी मंदिर समिति द्वारा उनके कर्तव्य स्थल तक प्रसाद रुपी भोजन और पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक मे कार्य विभाग का बंटवारा कर टोली बना दिया गया। सभी समिति सदस्यों को परिचय पत्र उपलब्ध कराए जाने का भी निर्णय लिया गया। मंदिर में विराजमान देवी- देवता के प्रतिमा को नये आकर्षक परिधान रामनवमी महोत्सव में पहनाया जाएगा ।जिसे लाने के लिए पुजारी जी अयोध्या गए हैं।विदित हो कि पूर्णिया के ह्रदय स्थली आर एन साह चौक पर अवस्थित यह अति प्राचीन श्रीराम-जानकी महावीर मंदिर पूर्णिया वासियों का सबसे बड़ा धार्मिक आस्था- विश्वास और मनोकामना सिद्ध उपासना स्थल है जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आकर दर्शन पूजन करते हैं। आने वाले समय में पूर्णिया वासियों के सहयोग और समर्पण से यह मंदिर पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर के भव्यता, विशालता और प्रसिद्धि को प्राप्त करेगा। मंगलवार को आयोजित इस बैठक में समिति के आदित्य केजरीवाल, राणा प्रताप सिंह, पवन कुमार पोद्दार, मुरारी सिंह, डाक्टर आलोक कुमार, आदित्य कर्ण,परिमल सिंह, आलोक लोहिया, दीपक झा, गौतम भौमिक, दिलीप कुमार तिवारी, इन्द्रजीत साह, उज्जवल कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार, प्रदीप शारदा, सुबोध कुमार, संजय गर्ग पंसारी,निर्मल कुमार जैन सहित अनेक सदस्य एवं अधिकारी शामिल रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *