PURNIA NEWS: मोहनपुर थाना की त्वरित कार्रवाई: चोरी के आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाईल बरामद

पूर्णिया: PURNIA NEWS 27 मार्च 2025 को पूर्णिया के मोहनपुर थाना क्षेत्र में लोगिया देवी के घर से 20,000 रुपये और तीन मोबाइल चोरी हो गए थे। 6 अप्रैल 2025 को वादिनी के आवेदन पर मोहनपुर थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 अप्रैल 2025 को दो आरोपी, गौरव कुमार उर्फ गौरी कुमार (22 वर्ष) और सुजीत कुमार (20 वर्ष), को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई तीन मोबाइल बरामद की। इस कार्रवाई में मोहनपुर थाना के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *