पूर्णियाँ: PURNIA NEWS एस.एन.एस.वाई. डिग्री कॉलेज, रामबाग, पूर्णियाँ के प्राचार्य ने पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्राचार्य के अनुसार, 27 मार्च 2025 को कुछ छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में 4th Semester के नामांकन में अवैध रूप से पैसे लेने का आरोप लगाया। हालांकि, प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि शुल्क संरचना राजभवन द्वारा जारी किए गए अध्यादेश के अनुसार है।इसके बावजूद, छात्र नेताओं ने DSW से शिकायत की और प्राचार्य को अवैध उगाही का आरोपी ठहराया, जिससे उन्हें मानसिक आघात पहुंचा। प्राचार्य ने कहा कि यह बयान उन्हें अपराधी के रूप में प्रस्तुत करता है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए यह अपमानजनक था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में उचित जवाब नहीं मिलता, तो वे मानहानि और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दायर करेंगे। Post navigationवीर कुंवर सिंह जयंती समारोह तैयारी के बैठक के दौरान Anand Mohan ने कहा Pappu Yadav ने माफी मांग ली है ट्रोल करना ठीक नहीं PURNIA NEWS : पूर्णिया में हीरा बेन मोदी स्मृति दिवस पर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ