PURNEA NEWS : अमौर में जन सुराज उद्घोष यात्रा को लेकर तैयारी तेज, 7 मई को प्रशांत किशोर करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

PURNEA NEWS/विमल किशोर :  | जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और प्रसिद्ध चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आगामी 7 मई 2025 को अमौर पहुंच रहे हैं। वे जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत सीमांचल के चार जिलों का दौरा करेंगे, जिसकी शुरुआत अमौर के ऐतिहासिक हाई स्कूल मैदान से होगी। पार्टी के संगठन प्रमुख प्रवक्ता विमल किशोर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशांत किशोर बुधवार को दोपहर 1:00 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा जन सुराज पार्टी की विचारधारा और आगामी रणनीति को आम जनता तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस जनसभा में अमौर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे अनुमंडल एवं जिला भर से लाखों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने आम नागरिकों, युवाओं, किसानों और बुद्धिजीवियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर बिहार के नव-निर्माण के इस अभियान को मजबूत करें। बताते चलें कि प्रशांत किशोर की यह यात्रा सीमांचल में जन जागरूकता फैलाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *