पटना: BIHAR POLITICS जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में जन सुराज की सरकार बनती है, तो राज्य को देश के 10 अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए 5 महत्वपूर्ण योजनाओं को तुरंत लागू किया जाएगा। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं का पलायन रोकना, किसानों और महिलाओं को आर्थिक मजबूती देना, बुजुर्गों को सम्मानजनक पेंशन देना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना है।जन सुराज सरकार की 5 बड़ी घोषणाएं:युवाओं का पलायन बंदजन सुराज की सरकार बनने के बाद युवाओं का पलायन पूरी तरह से रोकने का वादा किया गया है। सरकार स्थानीय स्तर पर 10 से 15 हजार रुपये तक के रोजगार सुनिश्चित करेगी और उद्योगों व व्यापारों को बढ़ावा देगी।बुजुर्गों को 2000 रुपये की मासिक पेंशनबिहार सरकार वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 400 रुपये पेंशन देती है। जन सुराज सरकार दिसंबर 2025 से यह पेंशन बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह कर देगी।किसानों को खेती से बेहतर कमाईकिसानों के लिए मनरेगा को खेती से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें खेती के लिए मुफ्त में मजदूर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में सुधार होगा।महिलाओं को सस्ते ब्याज दर पर ऋणमहिलाओं को स्वरोजगार के लिए सरकारी गारंटी पर बैंक से कर्ज मिलेगा। जन सुराज सरकार महिलाओं को केवल 4% सालाना ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराएगी, जबकि वर्तमान में जीविका के तहत उच्च ब्याज दर पर कर्ज मिलता है।बच्चों के लिए विश्वस्तरीय शिक्षाजन सुराज सरकार सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के साथ यह सुनिश्चित करेगी कि यदि सरकारी स्कूल अच्छी शिक्षा नहीं दे पा रहे, तो गरीब परिवारों के बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ सकेंगे और उनकी फीस सरकार वहन करेगी।प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की सरकार बनने के बाद ये सभी वादे प्राथमिकता के साथ लागू किए जाएंगे, जिससे बिहार एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनेगा। Post navigationBihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्ष का जोरदार विरोध, राजद ने उठाए आरक्षण और अन्य मुद्दे PATNA NEWS ; प्रशांत किशोर का बड़ा बयान जनता चाहती है बदलाव…..
पटना: BIHAR POLITICS जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में जन सुराज की सरकार बनती है, तो राज्य को देश के 10 अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए 5 महत्वपूर्ण योजनाओं को तुरंत लागू किया जाएगा। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं का पलायन रोकना, किसानों और महिलाओं को आर्थिक मजबूती देना, बुजुर्गों को सम्मानजनक पेंशन देना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना है।जन सुराज सरकार की 5 बड़ी घोषणाएं:युवाओं का पलायन बंदजन सुराज की सरकार बनने के बाद युवाओं का पलायन पूरी तरह से रोकने का वादा किया गया है। सरकार स्थानीय स्तर पर 10 से 15 हजार रुपये तक के रोजगार सुनिश्चित करेगी और उद्योगों व व्यापारों को बढ़ावा देगी।बुजुर्गों को 2000 रुपये की मासिक पेंशनबिहार सरकार वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 400 रुपये पेंशन देती है। जन सुराज सरकार दिसंबर 2025 से यह पेंशन बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह कर देगी।किसानों को खेती से बेहतर कमाईकिसानों के लिए मनरेगा को खेती से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें खेती के लिए मुफ्त में मजदूर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में सुधार होगा।महिलाओं को सस्ते ब्याज दर पर ऋणमहिलाओं को स्वरोजगार के लिए सरकारी गारंटी पर बैंक से कर्ज मिलेगा। जन सुराज सरकार महिलाओं को केवल 4% सालाना ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराएगी, जबकि वर्तमान में जीविका के तहत उच्च ब्याज दर पर कर्ज मिलता है।बच्चों के लिए विश्वस्तरीय शिक्षाजन सुराज सरकार सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के साथ यह सुनिश्चित करेगी कि यदि सरकारी स्कूल अच्छी शिक्षा नहीं दे पा रहे, तो गरीब परिवारों के बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ सकेंगे और उनकी फीस सरकार वहन करेगी।प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की सरकार बनने के बाद ये सभी वादे प्राथमिकता के साथ लागू किए जाएंगे, जिससे बिहार एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनेगा।