Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
अररिया

शीतलहर के चलते 11 जनवरी तक कक्षा-8 तक के सभी स्कूल बंद; डीएम विनोद दूहन ने जारी किया आदेश

By अंग इंडिया न्यूज़
January 8, 2026 2 Min Read
0

प्रिंस कुमार, अररिया: उत्तर बिहार में कड़ाके की ठंड और गिरते पारे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़ा कदम उठाया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (पटना) के पूर्वानुमान और जिले में जारी शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी विनोद दूहन ने कक्षा-8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 जनवरी 2026 तक रोक लगा दी है।

बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में सुबह और शाम के समय तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है।

धारा-163 के तहत आदेश: जिलाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह प्रतिबंध लागू किया है। जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान इस आदेश के दायरे में रहेंगे।

बड़ी कक्षाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नए नियम
कक्षा-8 से ऊपर के छात्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए प्रशासन ने समय में बदलाव किया है, वर्ग 8 से ऊपर: कक्षा 9 से 12 तक की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी। आंगनबाड़ी केंद्र: बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने हेतु केंद्र दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक खुले रहेंगे। बोर्ड परीक्षा: प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित होने वाली विशेष कक्षाओं को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।

प्रशासनिक कार्य रहेंगे यथावत
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल शैक्षणिक गतिविधियों पर लागू है। विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारी अन्य प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन पूर्व की भांति यथावत करते रहेंगे।

प्रशासन की चेतावनी
शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने सभी निजी और सरकारी स्कूल संचालकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण बच्चों को स्कूल भेजने में काफी कठिनाई हो रही थी।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Khagaria News
Previous

Khagaria News: खगड़िया में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या, CPI(M) प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का किया दौरा

Araria News
Next

Araria News: अररिया में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 12 चक्का ट्रक के गुप्त तहखाने से 181 कार्टून विदेशी शराब जब्त

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme