Khagaria News: खगड़िया में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या, CPI(M) प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का किया दौरा

खगड़िया: Khagaria News खगड़िया प्रखंड के महुआ मुशहरी नवघरिया में चार वर्षीय बच्ची मीनाक्षी कुमारी के साथ दुष्कर्म कर उसकी नृशंस हत्या किए जाने से इलाके में आक्रोश फैल गया है। घटना की सूचना मिलते ही CPI(M) के राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल पर पहुंचा, जिसमें राज्य सचिवमंडल सदस्य सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संजय कुमार, जिला सचिव सुरेन्द्र प्रसाद, जिला सचिवमंडल सदस्य कुंदन मेहता, महिला समिति की जिला सचिव नीतू देवी सहित कई नेता शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ललन चौधरी ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए इसे खगड़िया ही नहीं, पूरे बिहार को शर्मसार करने वाला बताया। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल 20 लाख रुपये मुआवजा देने, 24 घंटे के भीतर कांड का खुलासा कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल के जरिए कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि नई सरकार के गठन के बाद बिहार में बलात्कार और हत्या जैसी घटनाओं में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है और गरीब तबके के लोग सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। CPI(M) ने ऐलान किया कि इस मामले को लेकर संबंधित थाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और दोषियों को सजा दिलाने के लिए राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *