सीमांचल के इस ऐतिहासिक क्षणों के लिए वे प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी को दिल से बधाई देते हैं: शंकर सिंह

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: सीमांचल के इस ऐतिहासिक क्षण जनता भगवान के लिए हवाई सफर के सौगात सहित 36 हजार कडोड के विकास को लेकर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल से बधाई देते हैं। उक्त बातें रूपौली के निर्दलिय विधायक शंकर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बधाई देने के बाद कही। उन्होंने कहा कि सीमांचल के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जहां से हवाई सफर के साथ-साथ विकास की उडान शुरू हो गई है।

उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी जोडी ने जनता भगवान के हौशलों में उडान भर दिया है। आज कई दशकों से हवाई सफर के लिए यहां के लोग सपने पाले हुए थे, आज वह सपना साकार हुआ है। अब यह सिमांचल ही नहीं, बल्कि इससे जूडे नेपाल तक की जनता भगवान को इससे सीधा फायदा पहुंचने वाला है। वे इसके लिए सभी को बधाई देते हैं, आशा है पूरा क्षेत्र विकास की एक नई दिशा तय करेगी तथा यहां के लोग और भी ज्यादा खुशहाली के डगर पर पांव रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *