पूर्णिया में जिला पंचायत संसाधन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण, संवेदक को शीघ्र निर्माण निर्देश

पूर्णिया: जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री संजय कुमार ने शनिवार को निर्माणाधीन जिला पंचायत संसाधन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में यह पाया गया कि राशि आवंटन की बाधा के कारण निर्माण कार्य फिलहाल रुका हुआ है, लेकिन संवेदक (कॉन्ट्रैक्टर) ने अगले दो दिनों में पुनः कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।

बताया गया कि यह केंद्र पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि से बन रहा है, जिसका पहले कार्य पूरा न होने के कारण आवंटित राशि वापस चली गई थी, लेकिन राज्य स्तर के समन्वय से शीघ्र पुनः राशि मिलने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने संवेदक को निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्धता और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस केंद्र के पूर्ण होने के बाद जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों, कर्मियों और अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्धन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे पंचायत स्तर पर सुशासन, पारदर्शिता और सेवा वितरण में सुधार होगा। निरीक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारी श्री दीपक कुमार साह भी उपस्थित रहे और उन्होंने शीघ्र कार्य प्रारंभ कर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप निर्माण पूर्ण कराने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *