शराब माफिया घंटा मंडल ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर युवक पर किया जानलेवा हमला, २५ हजार नकद व मोबाइल लूटा

पूर्णिया, आनंद यादुका:  भवानीपुर थाना क्षेत्र के बड़हरी पंचायत अंतर्गत कुशहा मिलिक वार्ड-११ में कुख्यात शराब कारोबारी घंटा मंडल उर्फ सहेंद्र मंडल ने अपने नाबालिग पुत्र के साथ मिलकर सोमवार दोपहर गांव के ही युवक दयानंद मंडल (पिता छेदी मंडल) पर उसकी बाइक रोककर सर पर तेजधार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। दयानंद बैंक से २५ हजार रुपये निकालकर घर लौट रहा था, तभी दोनों आरोपियों ने उसे घेरकर न केवल गंभीर रूप से जख्मी किया बल्कि २५ हजार नकद व मोबाइल फोन भी छीन लिया।

गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. स्नेहा ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को खतरे में देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया। घायल दयानंद ने भवानीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ज्ञात हो कि शराब कारोबारी घंटा मंडल के खिलाफ भवानीपुर थाने में शराब तस्करी सहित कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं, वह कई बार जेल जा चुका है और उसके विरुद्ध सीसीए की कार्रवाई भी हो चुकी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *