बिरौली विद्यालय की प्राची ने जिला में जल जीवन हरियाली क्विज प्रतियोगिता में पाया तीसरा स्थान

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के आदर्श मध्यविद्यालय, बिरौली बाजार की प्राची कुमारी ने जिला स्तर पर जल जीवन हरियाली पर हुई क्विज प्रतियोगिता में तीसरा स्थान लाकर प्रखंड का मान बढाया है, जबकि स्वयं डीएम अंशुल कुमार ने उन्हें पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया है।

इस संबंध में विद्यालय प्रधान सुनीत कुमार ने बताया कि बिरौली बाजार निवासी प्रमेंद्र कुमार गुप्ता की पुत्री सह आठवीं की छात्रा प्राची कुमारी ने विद्यालय एवं प्रखंड स्तर पर हुई जल जीवन हरियाली क्विज प्रतियोगिता में सफल होकर जिला के लिए चयनित हुई थी। वहां भी आयोजित क्विज प्रतियोगिता में उसने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वयं डीएम अंशुल कुमार ने उसे चार हजार का चेक देकर पुरस्कृत किया।

PURNIA NEWS

इसके अलावा उसे मेडल, डायरी आदि देकर भी सम्मानित किया गया। उसकी सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशियां व्याप्त हो गई है तथा सभी लोग उसे बधाई दे रहे हैं। इस क्विज प्रतियोगिता में डीएम के अलावा डीडीसी, सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सैफुल अंसारी सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *