PURNEA NEWS : भाजपा प्रवक्ता अजीत भगत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में 23 मार्च को जिला स्कूल मैदान में होने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। शनिवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियाँ दी गईं, ताकि कार्यकर्ताओं को कोई असुविधा न हो। सम्मेलन में NDA के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष—BJP के डॉ. दिलीप जायसवाल, JDU के उमेश कुशवाहा, LJP (रामविलास) के राजू तिवारी और रालोमो के मदन चौधरी—सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, संजीव सिंह, अरुण राय, रामनारायण मेहता, किशोर जायसवाल, नूतन गुप्ता, मीनाक्षी सिन्हा, अर्चना साह समेत कई नेता मौजूद रहे। यह सम्मेलन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA की एकजुटता का प्रदर्शन माना जा रहा है। Post navigationPURNEA NEWS : पूर्णिया में नीतीश का पुतला दहन: राष्ट्रगान अपमान पर कांग्रेस-महागठबंधन का हंगामा, तेजस्वी से मिला शिष्टमंडल PAPPU YADAV : सांसद पप्पू यादव ने आयोजित की दावत-ए-इफ्तार, गंगा-जमुनी तहजीब का दिखा अनूठा संगम