PURNIA NEWS : कामाख्या स्थान ओपी की कार्रवाई, स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

PURNIA NEWS : कामाख्या स्थान ओपी पुलिस ने सोमवार को नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महादेव कुमार नामक एक युवक को 7.5 ग्राम स्मैक और 1,500 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान महादेव कुमार, पिता स्वर्गीय रामदेव महतो, निवासी मजरा, वार्ड संख्या 02, थाना कामाख्या स्थान ओपी, मरंगा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *