UP: सपा की हिंसा पर करणी सेना का बयान: ‘जल्द देंगे जवाब, आगरा कूच करेंगे

UP

UP, आगरा: आगरा में हुए हिंसक घटनाक्रम को लेकर करणी सेना ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर कड़ा हमला बोला है। करणी सेना के वरिष्ठ नेता ओकेन्द्र राणा और वीर प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस, मीडिया और करणी सेना के लोगों पर पत्थरबाजी और हिंसा के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना था कि, “जिस तरह समाजवादी पार्टी ने श्रीराम कारसेवकों पर गोलियां चलाई थीं, ठीक उसी तरह आज सपा के गुंडों ने हमारे लोगों और पुलिस पर ईंट और पत्थर बरसाए। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब देंगे। जल्द ही करणी सेना आगरा कूच करेगी।”

करणी सेना के नेताओं ने इस हमले को समाजवादी पार्टी की “शैतानी हरकत” बताते हुए चेतावनी दी कि वे इस हिंसा का प्रतिकार करेंगे। उनके अनुसार, समाजवादी पार्टी के इस व्यवहार को वे कभी भी माफ नहीं करेंगे और इसका राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर जवाब दिया जाएगा। यह बयान करणी सेना के नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के खिलाफ दिए गए एक बड़े विरोध का हिस्सा है, जो अब आगरा में बढ़ते विरोध और संघर्ष के संकेत दे रहे हैं।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *