विभिन्न पंचायतों में ‘सबकी योजना, सबका विकास’ के तहत विशेष ग्रामसभा आयोजित

Special Gram Sabhas were organised in various Panchayats under the 'Sabki Yojana, Sabka Vikas' (development for all).

अमौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ‘सबकी योजना, सबका विकास’ जन योजना अभियान 2025-26 के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया । प्रखंड के दलमालपुर, धुरपैली, पोठिया गंगेली , बरबट्टा सहित अन्य पंचायत में पंचायत मुखिया नियाज़ अहमद , निशात , राजेश कुमार,गुलाम अजहर की अध्यक्षता में आयोजित विशेष ग्राम सभा में भारी संख्या में पंचायत के ग्रामीण, प्रबुद्ध नागरिक एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पंचायत मुखिया ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंचायत में ग्राम सभा के माध्यम से ‘सबकी योजना, सबका विकास’ जन योजना अभियान चलाया गया है, जिसका उद्देश्य सहभागी और पारदर्शी स्थानीय शासन को मजबूत करना है। ग्रामसभा के दौरान पंचायत क्षेत्रों में चल रही विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना, मनरेगा, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, सड़क निर्माण और स्वच्छता से संबंधित योजनाओं, एवं पिछले कार्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही कहा गया कि पंचायत में अभी आवास सर्वे का कार्य चल रहा है उसमें लोगों को जागरूक कर किया जा रहा है।वही कई पंचायत में बहुत सारे योग्य लाभुक का नाम कट गया है ।

इसको लेकर जांच करने की मांग की है।इसके अलावे केंद्र व राज्य की योजनाओं (जैसे जल जीवन मिशन, आदि) पर चर्चा और 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना (ऋहउद्ध) की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें डिजिटल उपकरणों जैसे ई-ग्राम स्वराज और अकटूल ‘सभासार’ का उपयोग किया गया है, ताकि योजनाओं को धरातल पर लाया जा सके। ग्रामसभा में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिन पर पंचायत प्रतिनिधियों ने समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामसभा में मुखियओ ने ग्रामसभा को लोकतंत्र की एक मजबूत कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलती है।

उन्होंने ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन में साकारात्मक सहयोग करने की अपील की।जिसमे मुखिया प्रतिनिधि इकबाल खान उर्फ लाल खान,पंचायत सचिव निरोज हुसैन, सहित कार्यपालक सहायक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *