Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

सहरसा

SAHARSA NEWS : कोशी तटबंध के अंदर की जिन्दगी व मानवता कराह रही – प्रो भवानंद मिश्र

By अंग इंडिया न्यूज़
February 8, 2025 2 Min Read
0

SAHARSA NEWS सहरसा,अजय कुमार : कोसी समस्या राजनीतिक विद्वेष एवं भेद-भाव का परिणाम है। अगर समय रहते कोसी की समस्या का स्थाई निदान नहीं किया गया तो कुसहा से भी भयंकर जलप्रलय लोगों को भुगतना पडेगा। यह कहना है नवजागरण मंच के संस्थापक प्रो भवानंद मिश्र का। विद्यापति नगर स्थित निज आवास पर आयोजित बैठक में प्रो भवानन्द मिश्र ने कहा कहा कि जिन बहुउद्देशीय दृष्टिकोण से कोशीबाराज एवं तटबंध का निर्माण हुआ वह आज तक पूर्ण नहीं हो पाया।सोचने की बात है कि पूर्णिया से दरभंगा तक लगभग 150 किलोमीटर क्षेत्र में कोसी सदियों से विध्वंस लीला मचा रही थी।जिसे लगभग 6-7 दशक पूर्व दो तटबंधों के अंदर बांध दिया गया।तब से दो तटबंध के अंदर की मानवता कराह रही है।तटबंध के अंदर प्रतिवर्ष धन-जन की हानि होने के साथ-साथ ततबंध के बाहर दो किलोमीटर तक सीपेज के कारण जल- जमाव की समस्या विकराल बनी रहती है। आज दोनों तटबंधों के अंदर 50 वर्ष पुराना कोई घर- मकान नहीं है,कोई पेड़ नहीं है।तटबंध के अंदर जमीन कटाव का मुआवजा का कोई प्रावधान अब तक नहीं हुआ है। कुसहा की तरह अब तक पांच बार तटबंध टूटकर विनाश का तांडव हुआ है, किंतु कोई मुआवजा लोगों को नहीं दिया गया है। नवजागरण मंच मांग करती है कि कोसी की समस्या को “राष्ट्रीय समस्या” घोषित किया जाए। इस समस्या का स्थाई निदान की महत्वाकांक्षी योजना बनाई जाए। तटबंध के अंदर के लोगों को, तटबंध से बाहर’ ‘जमीन के बदले जमीन “दिया जाए एवं घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दिया जाए।

वस्तुतः जाति’, संप्रदाय एवं भ्रष्टाचार की राजनीति एवं पार्टी अनुशासन एवं अन्य लाचारी के चलते संपूर्ण कोसी क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को नहीं उठाया जा सका है। विभिन्न नदियों के इस कोसी क्षेत्र में, सिंचाई के कारण,वैज्ञानिक ढंग से खेती को प्रोत्साहन देकर, आर्थिक संकट दूर किया जा सकता है।इसी प्रकार संपूर्ण कोसी क्षेत्र में मछली पालन को वैज्ञानिक स्वरूप दिया जाना महत्वपूर्ण होगा। समाजसेवी गोसाई मंडल, दीनानाथ पटेल एवं दिग्विजय सिंह ने राजनीतिक स्तर पर समस्याओं के लिए आक्रामक होने की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे हीरा प्रसाद सिंह ने कहा की सरकार को इन इन समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए एवं तुरंत समाधान करना चाहिए। नवजागरण मंच के इस बैठक में कोसी लोक मंच के सचिव घूरन महतो, गोसाई मंडल, दिग्विजय सिंह, विनय पासवान, बैद्यनाथ भगत, बिलाल अहमद, निर्मल कुमार मिश्र, अनिर्माण चौधरी,राजकुमार भगत, अनुरोध भगत, राजेश कुमार, वरुणादित्य अनिरुद्ध भगत, बैजनाथ भगत, मनोज सिंह, प्रो प्रदीप झा, डा रचना कुमारी, प्रो श्वेता शरण, विनोद भगत सहित अन्य मौजूद थे।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Press Club Purnea
Previous

Press Club Purnea: प्रेस क्लब पूर्णिया की पहल से नीलांबर यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, अध्यक्ष ने पुलिस की सराहना की

Next

PURNIA NEWS : दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत पर विधायक खेमका ने दी बधाई

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}