
Purnea News: अमौर में भीषण सड़क हादसा: बाइक–स्कूटर टक्कर के बाद ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, एक घायल
पूर्णिया, विमल किशोर: Purnea News अमौर थाना क्षेत्र के हलालपुर चौक के समीप रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गेहूं लदा एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार संतुलन खो बैठे, जिससे बाइक ने आगे चल रहे स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद स्कूटर सवार बाईं ओर गिरकर घायल हो गया, वहीं बाइक सवार दाहिनी ओर गिरते हुए ट्रक के नीचे आ गया, जिससे दो लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान नहरा कोल निवासी फिरोज आलम और रंगामाटी निवासी नूरजमाल आलम के रूप में हुई है, जबकि घायल खाता टोली निवासी अजमल बताया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर अमौर थाना पुलिस पहुंची, जिसने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक, स्कूटर और ट्रक को जब्त कर लिया है, हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने हलालपुर चौक पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण व सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।
Tags:
PURNEA NEWSअंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me

