Bihar News

पटना: इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत कर्नाटका हेल्थ प्रोमोशन ट्रस्ट द्वारा पटना सदर, दानापुर, पालीगंज, मनेर और मसौढ़ी प्रखंडों के टीबी चैंपियंस के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, यक्ष्मा, डॉ. बाल कृष्ण मिश्र ने किया।

इस मौके पर डॉ. मिश्र ने टीबी चैंपियंस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टीबी चैंपियंस संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उन्हें नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भेज सकते हैं और इलाज के दौरान मरीजों को जरूरी समर्थन भी प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि टीबी चैंपियंस को अपने कार्य के लिए इंसेंटिव भी मिल सकते हैं, जो उनके समर्पण को प्रोत्साहित करेगा।

इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के गौहर अयूब खान ने बताया कि टीबी चैंपियंस को आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एचडब्यूसी) में तैनात किया जाएगा, जहां वे समुदाय के लोगों को जागरूक करने, टीबी केस फाइंडिंग को बढ़ावा देने और कम आय वाले परिवारों को उपचार व पोषण सहायता प्रदान करने में मदद करेंगे। इस कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. मेजर अवकाश कुमार सिन्हा ने टीबी के फैलाव, रोकथाम और उपचार पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर हर्ष सर्राफ और केएचपीटी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यशाला में जिले के 25 टीबी चैंपियंस ने भाग लिया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *