PURNEA NEWS : जहरीले केमिकल में पकाये जा रहे हैं आम, लोगों के स्वास्थ्य पर पर रहा है प्रतिकूल असर

पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNEA NEWS  आम की मांग को बाजार में पूरा करने के लिए इस समय व्यवसायियों के द्वारा केमिकल्स का भरपूर प्रयोग किया जा रहा है | समय से पहले आम को पकाने के लिए कारोबारियों के द्वारा इस समय कई प्रकार के जहरीले रसायन के उपयोग किये जा रहे हैं | जिससे आम तो समय से पूर्व पक अवश्य जाते हैं | परन्तु इन जहरीले रासायनिक केमिकल्स का काफी बुरा प्रभाव लोगों के सेहत पर पड़ रहे हैं | परन्तु इस समय बाजार में रासायनिक केमिकल्स के उपयोग पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाये जा रहे हैं | नतीजतन इस समय आम खाकर काफी ज्यादा लोग बीमार पड़ते जा रहे हैं |

22 किलो आम हो जाते हैं झटपट तैयार :—–

बजार में विभिन्न प्रकार के आमों की एंट्री हो चुकी है | जानकारों के मुताबिक 15 जून के बाद आम का सीजन पूरी तरह अपने शबाब पर होता है । खास बात यह है कि इससे पहले बाजार में जो भी आम बिक रहे हैं, सभी को कैमिकल की मदद से पकाया गया है । आम को पकाने वाला रसायन कैल्शियम कार्बाइड बाजार में आमतौर पर 5 रुपए प्रति पुडिय़ा मिलता है । ध्यान देने की बात है कि महज एक पुडिय़ा के इस्तेमाल से करीब 22 किलो आम को बेचने के लिए तैयार कर लिया जाता है । ज्यादातर व्यापारी इसी रसायन को आम पकाने के लिए इस्तेमाल करते हैं |

चीन से आती है आम पकाने की जहरीली पुड़िया :—–

आम की मांग को बाजार में पूरा करने के लिए कैमिकल्स का भरपूर उपयोग किया जा रहा है । इसमें चीन से आने वाली पुडिय़ा आम पकाने के लिए प्रयोग में लाई जा रही है । इस चीनी पुडिय़ा से आम महज 48 घंटे में ही पक जाता है और इस पर महज 5 रुपए ही खर्च आता है । पहले यह आम कार्बाइड से पकाया जाता था, लेकिन अब इसे चीनी पुड़िया से पकाया जाता है । डाक्टरों के मुताबिक यह बेहद ही खतरनाक है और यह एक धीमा जहर भी है |
भवानीपुर बाजार के आम व्यवसायी कारेलाल मंडल, बिलट साह,बिजय मंडल के मुताबिक मंडी में कार्बाइड से आम पकाने का चलन पूरे तौर पर खत्म हो चला है । उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि अब चीन से आने वाली पुडिय़ा कार्बाइड की जगह लेती जा रही है । पुडिय़ा को गीला कर आम की पेटी में डाल दिया जाता है जिससे दो दिन के भीतर आम पक जाता है ।
विशेषज्ञों का कहना है कि प्राकृतिक तरीकों को छोड़कर आम को पकाने का कोई भी रासायनिक प्रयोग स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है |

रसायन से पके आम को पकडऩा मुश्किल :—–

आम को पकाने के लिए कार्बाइड का उपयोग किया गया है या नहीं, इसका पता लगाना आसान नहीं है जिसके कारण दोषियों को सजा दिलवाना टेढ़ी खीर साबित होता है । विशेषज्ञों के मुताबिक यही वजह है कि सम्बंधित विभाग के अधिकारी इस दिशा में मशक्कत करना नहीं चाहते । आम के पकते ही व्यापारी पुडिय़ा बाहर फैंक देता है । आम पकाने के लिए पेटी में व्यापारी ने पुडिय़ा डाली या थोक विक्रेता ने, यह पता लगाना चुनौतियों से भरा होता है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon