ARARIA NEWS : अररिया में निःशक्तजनों के लिए नियोजन -सह- मार्गदर्शन सेमिनार का किया गया आयोजन

ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : श्रम संसाधन विभाग,बिहार सरकार, अररिया जिला नियोजनालय के तत्वाधान में गुरुवार को संयुक्त श्रम भवन अररिया के सभागार में निःशक्तजनों हेतु नियोजन -सह- मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। निःशक्तजनों हेतु नियोजन -सह- मार्गदर्शन सेमिनार का विधिवत उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी अररिया, सहायक निदेशक (रोजगार) दिव्यांगजनों हेतु नेशनल कैरियर सर्विस पटना, सहायक निदेशक दिव्यांगजन-सह-बाल संरक्षण इकाई अररिया, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अररिया सदर, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस सेमिनार में कुल 37 (सैतीस) निःशक्तजनों की उपस्थिति हुई। सेमिनार में 02 (दो) कंपनिया उपस्थित हुई।

जिसमें Delhivery Limited ने 6 आवेदकों का आवेदन पत्र प्राप्त किया, जिसके उपरांत 02 (दो) का चयन भी किया गया। कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी, मो० आकिफ वक्कास द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बताया कि दिनांक 28.02.2025 (शुक्रवार) को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन श्रम भवन परिसर में किया जायेगा। उन्होंने इस जिला स्तरीय रोजगार मेला का युवाओं से लाभ उठाने हेतु अपील की। सेमिनार के सफल आयोजन में जिला कौशल प्रबंधक, जिला कौशल विशेषज्ञ सहित जिला नियोजनालय अररिया के सभी कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *