ARARIA NEWS : जिला प्रशासन के सहयोग से बेटियों को बाल विवाह से बचाकर की निर्जला कुमारी ने पेश की मिशाल

ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : बाल विवाह मुक्त अभियान महिला सशक्तिकरण के प्रयासों में एक प्रगतिशील समाज निर्माण का प्रमाण है। इसी कड़ी में अररिया जिले की एक लड़की ने बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाते हुए इसे जिला प्रशासन के सहयोग से रूकवाने का जीता जागता उदाहरण पेश किया है। अररिया जिला अंतर्गत पलासी प्रखंड के धर्मगंज, भट्टाबाड़ी, वार्ड संख्या-11 निवासी निर्जला कुमारी का बाल विवाह कराया जा रहा था। इस पर स्वयं बच्ची द्वारा जिला में सूचना देकर पदाधिकारियों की मदद से अपने बाल विवाह को रूकवाई। इसके बाद निर्जला कुमारी ने ठाना की अब समाज में किसी भी लड़की का बाल विवाह नहीं होगा।

इस सपने को साकार करने के लिए निर्जला कुमारी ने एक टीम बनाकर अपने गाँव, समाज सहित जिले के अन्य जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम हेतु लोगों जागरुक कर रही हैं। बताया कि उनका मकसद बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त अभियान बहुत ही कारगर साबित हुआ है। वही, निर्जला कुमारी बताती है वे इस बीच अपनी पढ़ाई भी जारी रखी हैं। हाल ही में इंटर की परीक्षा भी दी हैं और आगे भी पढ़ाई जारी रखेंगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon