PURNIA NEWS विमल किशोर : अमौर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रहीम सागर ने गुरुवार को ताजपुर स्थित अपने निवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए रोजेदारों ने शिरकत की। इफ्तार के दौरान उपस्थित रोजेदारों ने दुनिया में अमन-चैन और सभी की सलामती की दुआ मांगी।अजान के साथ ही उपस्थित रोजेदारों ने खजूर खाकर एवं शरबत पीकर अपना इफ्तार शुरू किया। इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शाहनवाज आलम, तनवीर आलम सहित नगर पंचायत के कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने एक साथ मिलकर इफ्तार किया। Post navigationPURNEA NEWS : दिनदहाड़े लूट का तहलका… पिस्तौल की नोक पर 91,000 की चपत!” PURNIA NEWS : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल