PURNEA NEWS/फेसबुक पर देसी कट्टा लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल ,पुलिस ने भेजा जेल।देशी कट्टा व् जिंदा कारतूस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार , भेजा जेल

PURNEA NEWS/विमल किशोर :अमौर -थाना क्षेत्र अंतर्गत फकीरटोली गांव से लक्ष्मण मंडल एवं बेलगच्छी गांव के मो शाकिब को एक देशी कट्टा व् जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है ।और उसे जेल भेज दिया गया ।वही अमौर थाना में बायसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि अमर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार के मोबाइल पर एक व्यक्ति का हथियार के साथ वीडियो एवं फोटो प्राप्त हुआ जिसका सत्यापन हेतु एक टीम गठित किया गया जिसमें थाना अध्यक्ष कुमार अपर थाना अध्यक्ष विकास कुमार, पुअनि अनंत राम, शैलेंद्र कुमार एवं थाना बल शामिल थे। वही जानकारी देते हुए बताया डीएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति नीला जींस एवं नारंगी तथा काला रंग का शर्ट पहना हुआ है जो आम लोगों में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य अपने हाथ में देसी पिस्टल मैगजीन लग रहा है एवं मैगजीन लगाने के बाद पिस्टल को फोटो में कॉक कर ट्राइंगर दबा रहा है। पता लगाने पर उक्त व्यक्ति फकीर टोली गांव के स्वर्ग सगनू मंडल के 32 वर्ष पुत्र लक्ष्मण मंडल है। वही जब देसी कट्टे और कारतूस के बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि बेलगाछी गांव के मोहम्मद साकिब उम्र 28 वर्ष को हम रखना दिए हैं। वही उक्त पते का अमौर पुलिस द्वारा चिन्हित किया गया और उनके घर पर छापेमारी कर मोहम्मद साकिब को भी गिरफ्तार किया गया। उसके बाद मोहम्मद साकिब के बिस्तर के नीचे से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस को बरामद किया गया। उसके बाद दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर खाना लाया गया इसे जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon