BIHAR POLITICS : जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता प्रो. कुमार शांतनु और तारिक अनवर चंपारणी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे पर तीखा हमला बोला। प्रो. कुमार शांतनु ने कहा कि राहुल गांधी का बिहार दौरा पूरी तरह से विफल साबित हुआ। उन्होंने कहा कि सबसे पहले राहुल गांधी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उनकी ही पार्टी के मुख्यमंत्री ने बिहारियों का अपमान किया था, और राहुल गांधी इस पर चुप रहे। उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब बिहार में बाढ़ आई थी, तब राहुल गांधी कहां थे? पलायन पर बात करने से पहले उन्हें अपनी पार्टी के नेताओं से जवाब मांगना चाहिए।

वहीं, तारिक चंपारणी ने कांग्रेस की “पलायन रोको, नौकरी दो” यात्रा पर तंज करते हुए कहा कि यह यात्रा सिर्फ चुनावी नाटक है। कांग्रेस के नेता एक दिन में एक जिला पूरा कर रहे हैं, जबकि जन सुराज पार्टी ने अपनी यात्रा में हर प्रखंड और गांव तक पहुंचने की कोशिश की है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं की यात्रा की तुलना करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर को केवल पश्चिमी चंपारण में पदयात्रा करने में 57 दिन लग गए थे, जबकि कांग्रेस महज कुछ दिनों में चुनावी लाभ के लिए बिहार का दौरा कर रही है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *