PURNIA NEWS : करंट लगने से 5 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रुपौली थाना क्षेत्र के डूब्बा टोला गांव में एक 5 वर्षीय बच्ची की मौत करंट लगने से हो गई है, स्वजनों में चीत्कार मचा हुआ है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मंडल ने बताया कि 5 वर्षीय राधा कुमारी, पिता पिंटू मंडल अपने घर के अंदर खेल रही थी, तभी वहां घर में लगी बिजली की तार टूट कर लोहे के ड्रम पर गिर गई, इसी दौरान खेलते- खेलते राधिका उस ड्रम से सट गई, जिससे उसे करंट लग गई ।

उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर स्वजन दौड़े तथा लाठी से किसी प्रकार नंगे तार को हटाया तथा उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।उसकी मौत से स्वजनों सहित सभी में चीत्कार मचा हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मंडल ने पीड़ित परिवार को सरकार से मुआवजा देने की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *