Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025

Categories

  • Bihar
  • BIHAR POLITICS
  • Bollywood
  • Business
  • Cricket
  • E-Papper
  • Editorial
  • finance
  • Hollywood News
  • IPL 2025
  • National News
  • Uncategorized
  • Viral News
  • अररिया
  • आरा
  • कटिहार
  • किशनगंज
  • कैमूर
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • गोपालगंज
  • टॉप न्यूज़
  • दरभंगा
  • देश-विदेश
  • नई दिल्ली
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पटना प्रमंडल
  • पश्चिम चंपारण
  • पूर्णिया
  • पूर्णिया प्रमंडल
  • बक्सर
  • बांका
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • भोजपुर
  • मधुबनी
  • मधेपुरा
  • महा कुम्भ
  • मुज़फ़्फ़रपुर
  • राजनीति
  • राजनीती
  • रोहतास
  • लखीसराय
  • शिक्षा
  • शिवहर
  • शेखपुरा
  • संपादकीय
  • समस्तीपुर
  • सहरसा
  • सारण
  • सीतामढ़ी
  • सीवान
  • सुपौल
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Buy Now
Close

Search

PURNIA NEWS
पूर्णिया

PURNIA NEWS: जिले के 13 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को मिला राज्य स्तरीय एनक्यूएएस प्रमाणपत्र

By अंग इंडिया न्यूज़
May 21, 2025 4 Min Read
0

पूर्णिया: PURNIA NEWS जिले में विभिन्न प्रखंडों के सामुदायिक स्तरों पर लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य जांच और उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के 13 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आवश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के अनुरूप पाए जाने पर राज्य स्तरीय एनक्यूएएस प्रमाणपत्र जारी किया गया है। अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का राज्य स्तरीय स्वास्थ्य टीम द्वारा पूर्व में मूल्यांकन किया गया था। मूल्यांकन टीम द्वारा अस्पताल में लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर अस्पताल को एनक्यूएएस प्रमाणपत्र के अनुकूल पाते हुए अस्पताल को अंक प्रदान किया गया। राज्य स्तरीय एनक्यूएएस प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद सभी 13 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों द्वारा अब नेशनल एनक्यूएएस के लिए तैयारी शुरू कर दिया गया है। बहुत जल्द नेशनल टीम द्वारा भी संबंधित अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन किया जाएगा जिसके बाद अस्पताल को नेशनल एनक्यूएएस प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। नेशनल एनक्यूएएस प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद संबंधित अस्पताल को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा अगले तीन साल तक अस्पताल का विधि व्यवस्था नियमित रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक सहयोग राशि उपलब्ध कराई जाएगी जिसके अनुसार अस्पताल को लोगों के लिए व्यवस्थित और संतुष्ट रखा जाएगा।

  • विभिन्न प्रखंडों के 13 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को मिला राज्य स्तरीय प्रमाणपत्र :

सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि सामुदायिक स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य जांच और उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। इसके द्वारा स्थानीय लोगों को समय पर आसानी से आवश्यक स्वास्थ्य जांच और उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर गुणवत्ता पूर्ण स्वस्थ सुविधाओं का मूल्यांकन के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा अस्पताल का एनक्यूएएस मूल्यांकन किया गया है जिसके आधार पर राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल को अंक प्रदान किया गया है। इसमें अमौर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पीपरा को 80 अंक के साथ साथ बैसा प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रौटा को 90 अंक, बायसी प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सोतिभाग को 87 अंक, बी.कोठी प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर औराही को 86 अंक, भवानीपुर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर माधवनगर को 82 अंक, डगरुआ प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गंडवास को 90 अंक, जलालगढ़ प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बैसा को 75 अंक, के.नगर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गनेशपुर को 85 अंक, रूपौली प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर डोभा को 80 अंक, श्रीनगर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर झुन्नीकला को 81 अंक, पूर्णिया पूर्व प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बरहरी को 85 अंक, बनबनखी प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चांदपुर भंघा को 89 अंक और धमदाहा प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रूपसपुर खाघा को 85 अंक राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिया गया है। राज्य प्रमाणपत्र जारी होने के बाद संबंधित अस्पताल को नेशनल एनक्यूएएस प्रमाणपत्र के लिए तैयार करते हुए नेशनल स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल मूल्यांकन के लिए आवेदन किया जाएगा जिसके बाद नेशनल टीम द्वारा अस्पताल मूल्यांकन करते हुए अस्पताल को नेशनल एनक्यूएएस प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। नेशनल प्रमाणपत्र जारी होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल को आगे अस्पताल विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सहयोग राशि उपलब्ध कराई जाएगी जिससे अस्पताल को व्यवस्थित रखते हुए लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

  • अस्पताल के सभी 06 स्वास्थ्य पैकेज द्वारा लोगों को नियमित उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सहायता :

डीसीक्यूए डॉ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अनुसार राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध 06 स्वास्थ्य पैकेज की जानकारी ली गई है जिसमें उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार अस्पताल को अंक प्रदान किया गया है। इसमें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में संचालित लेबर रूम सुविधा के साथ साथ गैर संचारी रोग नियंत्रण सुविधा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में शामिल कालाजार, फाइलेरिया, टीबी आदि रोग नियंत्रण की सुविधा, लैबोरेटरी की सुविधा, ओपीडी और आईपीडी व्यवस्था शामिल हैं। राज्य स्तरीय टीम द्वारा सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उपलब्ध इन सभी सुविधाओं का मूल्यांकन करते हुए मरीजों को मिल रही व्यवस्था का आंकलन करते हुए अस्पताल को अंक प्रदान किया गया है। सभी व्यवस्था में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होने पर अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य स्तरीय एनक्यूएएस प्रमाणपत्र जारी किया गया है। इसके लिए संबंधित अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साथ जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों और सहयोगी संस्था यूनिसेफ द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया है। इसके बाद संबंधित अस्पताल को नेशनल एनक्यूएएस प्रमाणपत्र के तैयार करते हुए नेशनल स्वास्थ्य विभाग को आवेदन किया जाएगा। इसके बाद नेशनल टीम द्वारा अस्पताल का मूल्यांकन करते हुए अस्पताल को प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। नेशनल प्रमाणपत्र जारी होने के बाद अस्पताल को विधि व्यवस्था नियमित रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक सहयोग राशि उपलब्ध कराई जाएगी जिससे अस्पताल व्यवस्था को व्यवस्थित रखते हुए लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सहायता आसानी से उपलब्ध कराई जाएगी जिसका लाभ उठाकर लोग स्वस्थ और सुरक्षित रह सकेंगे।

Tags:

PURNIA NEWS
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS : सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर पुष्कर सिंह मनोनीत

Next

PURNEA NEWS : जून के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया की नियुक्ति परीक्षा

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में उठीं जनसमस्याएं, राशन कार्ड, पेंशन और फर्जी चिकित्सा केंद्रों पर कार्रवाई की मांग
    • TMC में बड़ी बगावत : 20 सांसदों ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में विलय कर NDA को दिया समर्थन
    • शहादत दिवस पर कॉमरेड अजीत सरकार को दी गई श्रद्धांजलि, उनके विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
    • परित्यक्त छात्रावास में शोधार्थी की गिरफ्तारी से मचा बवाल, अब प्रशासनिक जवाबदेही पर उठे बड़े सवाल
    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.