खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने अधीनस्थ विधान संबंधी समिति की बैठक में उठाई क्षेत्र में नई बैंक शाखाओं की मांग

खगड़िया: आज विजयवाड़ा में आयोजित अधीनस्थ विधान संबंधी समिति की बैठक में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न प्रमुख बैंकों और बीमा कंपनियों के शीर्ष नेतृत्व से उनके कामकाज, नीतियों और आमजन तक सेवाओं की पहुंच को लेकर विस्तृत संवाद किया गया। बैठक के दौरान सांसद राजेश वर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र खगड़िया में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर देते हुए नई बैंक शाखाएँ खोले जाने की मांग संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में अभी भी बैंकिंग सुविधाओं की भारी कमी है, जिससे आम लोगों को आर्थिक लेन-देन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सांसद की इस पहल पर संबंधित बैंकों के अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि खगड़िया में शीघ्र ही नई शाखाएँ खोलने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। सांसद ने इस पहल को आम जनता के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक जरूरी कदम बताया और भरोसा जताया कि इससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियाँ भी सशक्त होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *