पूर्णिया: पूर्णिया जिले के विभिन्न शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का नियमित रूप से आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने द्वितीय और तृतीय तिमाही की गर्भवती महिलाओं की प्रसव-पूर्व जांच की।
सभी लाभार्थी महिलाओं को आवश्यक निःशुल्क डायग्नोस्टिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे उच्च जोखिम वाली गर्भवस्थाओं की समय पर पहचान और उचित परामर्श सुनिश्चित हो सके। अभियान का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान प्रत्येक महिला की कम से कम एक बार जांच महिला चिकित्सक या MBBS चिकित्सक की देखरेख में करना है, ताकि मातृ और शिशु स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सके।
जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस पहल के माध्यम से मातृ मृत्यु दर में कमी लाना और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।



